मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में एक युवक अपनी पत्नी को होटल के कमरे में छोड़कर भाग निकला। विदेशी पत्नी को छोड़कर भागने वाला युवक बेंगलुरु का रहने वाला है. भागने के समय युवक की पत्नी सो रही थी. इसी बीच मौका देखकर युवक निकल गया. इसके बाद यवक की पत्नी कोतवाली पुलिस से पति को ढूंढने के लिए तहरीर दी है. पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के बेंगलू निवासी महेश नाम के युवक ने लगभग ७ साल पहले एक रुसी युवती से शादी की थी, लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है. दोनों पति पत्नी अपने बेटे समेत 7 ऑक्टूबर को मथुरा आये थे. यही से रुसी युवती का पति सोते समय उसे छोड़कर भाग निकला। दूसरी तरह पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने के बाद युवक को खोजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
चेतन विहार स्थित गेस्ट हाउस ठहरे हुए थे
मिली जानकारी के मुताबिक अपने बच्चे के साथ भारतीय मूल का युवक और उसकी रुसी पत्नी मथुरा के चेतन विहार स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. इसी दौरान युवक ने अपनी 27 साल की पत्नी को होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गया. हालाँकि वो अपने साथ बच्चे को ले गया है. काफी देर इंतज़ार करने के बाद जब उसका पति नहीं लौटा तो युवती ने होटल से निकलकर बाहर आई. प्रेम मंदिर के बाहर कड़ी युवती को देखकर ट्रैफिक पुलिस ने महिला को पुलिस की मदद के लिए वृंदावन ठाणे भेजा गया।
पुलिस ने दिया मदद का भरोषा
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय रुसी युवती ने तहरीर दी है कि बेंगलुरु के रहने वाले महेश ने 7 साल पहले उसके साथ शादी की थी. किसी पारिवारिक झगडे के चलते उसके पति ने उसे और बच्चे को लेकर वृन्दावन लेकर आ गया और चैतन्य विहार होटल में ठहरे हुए थे. इसी दौरान मौका पाकर महेश बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया है. वृन्दावन पुलिस ने रुसी युवती को उसके पति को खोजने की बात कहते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है

0 Comments