आज दोपहर पटना लेे जाया जाएगा राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर, पीएम मोदी ने किए अंतिम दर्शन

 


गुरुवार को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया था. राम विलास पासवान के निधन की खबर से तमाम नेता आहत हैं. बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. वहीं पूरे देश में शोक कि लहर है.

पटना लेे जाया जाएगा पार्थिव शरीर

केंद्रीय मंत्री रामविलास के पार्थिव शरीर को उनके आवास 12 जनपथ पर लाया गया जहां पहुंच कर देश के बड़े नेता उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहें हैं. इसके बाद आज दोपहर उनके शव को फ्लाइट से बिहार लेे जाया जाएगा. राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा. केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर रविशंकर प्रसाद भी पटना जाएंगे.

पीएम मोदी ने परिवार को बंधाया ढांढस

दिल्ली स्थित राम विलास पासवान के आवास पर पहुंच कर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. दौरान भावुक चिराग पासवान के कंधे पर हाथ रखकर पीएम मोदी ने उन्हें सांत्वना देते हुए दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया.

इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके राम विलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए लिखा,स्वर्गीय श्री राम विलास पासवान जी का सम्मान किया।  सामाजिक न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी।"








Post a Comment

0 Comments