टीआरपी केस में दर्ज़ ऍफ़ आई आर में इंडिया टुडे का नाम, आर भारत के सी ऍफ़ ओ से आज होगी पूछताछ

 


देश की आर्थिक राजधानी के नाम से  जानी जाने वाली मुंबई पिछले कई महीनों से चर्चा का केंद्र है. पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने  तीन टीवी चैनलों पर पैसे देकर  टीआरपी  बढ़ाने के मामले का खुलासा किया था. जिनमे एक नेशनल न्यूज़ चैनल का भी नाम सामने आया है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने  आर भारत  के चीफ फाइनेंसियल अफसर शिवा सुंदरम को समन भेजा है. इस ऍफ़ आई आर कॉपी में इंडिया टुडे का भी नाम शामिल है. मुंबई पुलिस ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीवी रेटिंग पॉइंट्स मापने वाली एजेन्सी हंसा की इंटरनल जांच में  इंडिया टुडे का भी नाम निकलकर आया था.

उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन अभी तक जांच में इंडिया टुडे के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले हैं. दूसरी तरफ मुंबई अपराध शाखा के प्रमुख मिलिंद भारम्बे  ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि रिपोर्ट में इंडिया टुडे का नाम दर्ज़ है लेकिन उसके खिलाफ अभी तक न कोई सुबूत मिला है न ही किसी आरोपित ने किसी तरह के इंडिया टुडे पर आरोप लगाए हैं. 

 मुंबई पुलिस इस टी आर पी घोटाले में चार  आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार किये गए सभी चारों आरोपियों को बीते शुक्रवार को किला कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक के लिए अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच ) की हिरासत में भेज दिया है.दूसरी तरफ इससे पहले कुछ गवाहों ने मीडिया से बात करते हुए मामले से जुड़े कई पहलुओं पर से पर्दा हटाया। कहा ये जा रहा है टी आर पी  का पिछले कई सालों से जारी है.


Post a Comment

0 Comments