आईपीएल 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब के सामने केकेआर के दिग्गज, गेल को मिल सकता है मौका

 


आईपीएल में लगातार हार का सामना कर रही किंग्स इलेवन के सामने आज के के आर के धुरंधर होंगे। केकेआर अब तक टूर्नामेंट में खेले अपने 5 मैचों में 3 मुकाबलों में जीत हासिल करके ६ अंको के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज़ है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 6 मैचों में 5 हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है. किंग्स को यदि अंतिम टॉप 4 में जगह बनानी है तो उसे हार हाल में अपने बाकी  बचे मैचों में जीत दर्ज़ करनी होगी। 

राहुल त्रिपाठी ने ख़त्म की केकेकार की ओपनिंग की टेंशन 

दूसरी तरह पिछले मुकाबले में मिली जीत से उत्साहित के के आर अपने खिलाडियों के दम  पर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज़ करके अपनी स्थिति  और मज़बूत करना चाहेगी।  टीम के अधिकतर खिलाडी बेहतरीन फॉर्म में हैं. टीम के लिए ओपनिंग करने वाले शुभमान गिल ले में नज़र आ रहें है. हालाँकि ओपनिंग के तौर पर नरेन् का फॉर्म  चिंता का विषय था. पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले राहुल त्रिपाठी ने के के आर की  ओपनिंग की चिंता भी ख़त्म कर दी है. हालाँकि कप्तान दिनेश कार्तिक का ख़राब फॉर्म जरूर केकेआर को टेंशन दे रहा है. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन :

केकेआर : दिनेश कार्तिक (कप्तान ), राहुल त्रिपाठी, शुभमान गिल, नितीश राणा , आंद्रे रसेल, मॉर्गन, शिवम् मावी, सुनील नरेन, कमलेश नगरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिन्स। 

किंग्स इलेवन पंजाब : के एल राहुल क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा , प्रभसिमरण सिंह, शेल्ड्रॉन कॉट्रेल, मोहम्म्मद शमी, मुजीब उर रहमान, के गौतम , अर्शदीप सिंह।






Post a Comment

0 Comments