जौनपुर.यूपी के जनपद बलिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. बलिया के एक गॉंव में रोड किनारे टहलते वक्त एक युवक की बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर बेरही से हत्या कर दी. युवक को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. गोली चलने की घटना से लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकार पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, युवक को गोली मारने की घटना सरायख्वाजा थाना के अंतर्गत आने वाले गॉंव जंगीपुरकला की है. जहाँ एक युवक अपने घर के निकट रोड पर टहल रहा था. टहलने के दौरान ही बेख़ौफ़ बदमाशों ने 22 साल के अलोक कश्यप पर गोलियां चला दी और मौके से भाग निकले। इसके बाद ग्रामीण घायल युवक को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर अलोक कश्यप नाम के 22 वर्षीय जिस युवक की हत्या की गई है वो मुंबई में रहकर पढाई कर रहा था. बीते कुछ माँ माह पहले ही वो अपने घर आया था. पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है. हालाँकि, कहा ये जा रहा है कि पढाई के दौरान मुंबई में मकान को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हुई थी. घटना के बाद से मृत युवक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. वाहन इस घटना से ग्रामीणों में भी काफी रोष है. दूसरी तरफ पुलिस मामले की पड़ताल करत्ते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

0 Comments