युवाओं को हमेशा तरजीह देने वाले एमएस धोनी, ग्रेट फिनिशर : संजय बांगड़

 


नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट को आसमान की ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा  अपने फैसले से क्रिकेट जगत के लोगों को अचंभित करते रहते हैं. इसी वर्ष उन्होंने 15 अगस्त के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको सकते में डाल दिया था. जब कभी भी इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तानों का जिक्र होगा धोनी का नाम सबसे पहले सबकी जुबान पर होगा। आईपीएल का आधा सफर  ख़त्म होने को है. लेकिन  कप्तानी वाली सीएसके इस बार कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है जिसका खामियाजा उसे अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रहकर भुगतना पड़ रहा है. टीम को अभी तक खेले गए 10 मैचों में  सिर्फ 3  में ही जीत मिली है. जबकि 7 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में धोनी के नेतृत्व को लेकर भी कुछ सवाल खड़े होने लगे हैं ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय  बांगड़ ने एक स्पोर्ट चैनल्स से बातचीत में कई बातें साझा की हैं.



 टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने  स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, धोनी एक महान खिलाडी हैं, इसके साथ ही वो एक ग्रेट फिनिशर भी हैं.हमेशा कूल रहने वाले एमएस धोनी। कप्तान से बढ़कर एक लीडर की भूमिका में नज़र आते हैं.  खिलाडियों को खुलकर खेलने के लिए उन्हें चांस देते हैं. वो हमेशा युवाओं को आगे रहते हैं.   



संजय बांगड़ ने आगे कहा कि वो बैटिंग के लिए क्रीज़ पर जाते हैं तो वे अपने थाई पैड पर लिखकर जाते हैं कि कब उन्हें एक रन लेना है कब 2 रन लेने हैं और कब चौके छक्के जड़ने हैं. उन्होंने आईपीएल में सीएसके के कप्तान के तौर संघर्ष की बात की. उन्होंने कहा कि धोनी के बात  में पहले जैसा टच नहीं नज़र नहीं आ रहा है. उन्होंने अब तक  खेले गए 10 मैचों में 164 रन ही बनाये हैं. अबकी के आईपीएल में उनका बल्ला इसलिए भी खामोश है क्योंकि धोनी जिस उम्र के दौर से गुजर रहें हैं. ऐसे समय में तेज़ गेंदबाज़ों को गेंद देखने में काफी दिक्कतें होती हैं.  यदि वे इस इसपर ध्यान देंगे तो निश्चित ही गेंद उनके बल्ले पर आने लगेगी।


 





Post a Comment

0 Comments