आज से खुल जायेंगे 10 वीं से 12 वीं तक के स्कूल, बिना अभिभावकों की लिखित सहमति के स्टूडेंट्स को पढाई की अनुमति नहीं

 


सूबे में तकरीबन सात माह से बंद स्कूल सोमवार को खुल जायेंगे। पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खुलेंगे। स्कूल खोलने के लिए व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों और वित्तविहीन के बच्चो को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किये हैं. 9 से 12 तक की प्रदेश में छात्रों की संख्या लगभग 1 करोड़ 8 लाख है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय सिंह के मुताबिक सोमवार यानि की आज से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों में आज से पठन पाठन सोमवार से शुरू हो जायेगा। स्कूलों में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए  दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएँगी। क्लास 9 व 10 के छात्र /छात्राओं की पढाई सुबह 8.50  से 11. 50 तक जबकि कक्षा 11 और 12 के बच्चों की पढाई 12. 20  से 3. 20 बजे तक होगी।

दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षा परिषद् के एक अधिकारी ने बताया कि  बच्चो को स्कूल भेजने के लिए पेरेंट्स की लिखित अनुमति नहीं मिल पा रही है. यदि अभिभावक लिखित अनुमति नहीं देते हैं तो स्टूडेंट्स को पढाई की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments