रांची . कोरोनावायरस काल में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बाद विगत कई महीनों से अनलॉक के माध्यम से पाबंदियों को खत्म किया जा रहा है. इसी क्रम में झारखंड प्रदेश सरकार ने राज्य में आज यानी कि 8 अक्टूबर से दिशानिर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए अनुमति दे दी है. ये गाइडलाइन्स बुधवार की मध्य रात को जारी की गई.
गाइडलाइन्स का पालन करते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर पचास लोग ही प्रवेश कर सकेंगे. जिन्हें 6 फीट की सामाजिक दूरी को बरकरार रखना है. इसके अलावा प्रत्येक को मास्क लगाने की सलाह दी गई है .
ऐसे स्थान जहां पर पहले से ही प्रतिबंध लगा है. वहां के धार्मिक स्थल पूर्व कि तरह बंद रहेंगे. झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा को देखते हुए धार्मिक स्थल खोलें दियें हैं.
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में दुर्गा पूजा की प्रतिमा को विसर्जित करने की अनुमति नहीं दी है. राज्य के लोगों को सरकार ने कहा है कि वे अपने घर में ही पूजा करें या मंदिर जाएं. लेकिन दुर्गा पूजा के पंडालों में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है.

0 Comments