प्रियंका ट्वीट कर बोलीं - एक कथा का निर्माण करना जो एक महिला के चरित्र को बदनाम करती है...

 




हाथरस कांड को लेकर नेशनल मीडिया ने एक-दो दिनों तक पत्रकारिता के लिहाज से कवरेज करने के बाद. अपना एजेंडा बदल लिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस कांड को लेकर एक बड़ी साजिश की आशंका जताई थी. इसी को देखते हुए मुख्यधारा की मीडिया ने मौका लपक कर मामले को लेकर आड़ी तिरछी खबरें चलानी शुरू कर दी.

वहीं दूसरी तरफ  बाराबंकी के बीजेपी नेता खुलेआम हाथरस मामले की मृतक पीड़िता के चरित्र पर उंगली उठाते हुए कह रहे हैं कि,उसका प्रेम प्रसंग था. ऐसे भला कोई बाजरे के खेत में घास काटने क्यों जाता है. ऐसी मानसिकता वाले लोग पीड़िता को निचली जाति मानकर लगातार ओंछी बातें कर रहें हैं.

इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कड़ी  प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,एक कथा का निर्माण करना जो एक महिला के चरित्र को बदनाम करती है और उसे किसी भी तरह से उसके खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराती है, विद्रोही और प्रतिगामी है।

हाथरस में एक जघन्य अपराध किया गया है, जिसमें एक 20 वर्षीय दलित महिला की मौत हो गई।"



उधर, हाथरस कांड के चारों आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक को कथित पत्र लिखकर खुद को निर्दोष बताया है. दूसरी तरफ मामले में पीड़िता के परिजनों ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि उन्हें गांव में जान का खतरा है.





Post a Comment

0 Comments