नई दिल्ली. अदम्य साहस की परिचायक देश की वायु सेना आज अपना 88 वां स्थापना दिवस बड़े गर्व के साथ मना रहीं है. इस उपलक्ष्य में गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर फ्लाइट पास्ट व परेड का आयोजन किया गया.
वायुसेना के स्थापना दिवस के मौके पर देश की तमाम हस्तियों ने ट्वीट के जरिए वायुसेना का मान बढ़ाया.
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है.
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,वायु सेना दिवस -२०२० के अवसर पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं और शुभकामनाएं।
अस्सी के आठ साल के समर्पण, त्याग और उत्कृष्टता ने भारतीय वायुसेना की यात्रा को चिह्नित किया है जो आज के साथ फिर से जुड़ने के लिए एक घातक और दुर्जेय बल है।"
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वायुसेना दिवस के मौके पर इंडियन एयरफोर्स के जाबाजों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,"नभःस्पृशं दीप्तम्"
शौर्य, समर्पण, दक्षता एवं पराक्रम का प्रतीक, नभ प्रहरी, शत्रु नाशक, राष्ट्र रक्षक @IAF_MCC के समस्त वायु वीरों को "भारतीय वायु सेना दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
युद्धकाल से लेकर शांतिकाल तक आपकी अविस्मरणीय कर्तव्यपरायणता से सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित है।"




0 Comments