पीएम ने बिहार चुनाव प्रचार का किया आगाज, नितीश की थपथपाई पीठ, इन बातों का किया ज़िक्र


रोहतास.पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में आज यानि कि शुक्रवार को अपने  प्रचार  का आगाज हुए सबसे पहले उन्होंने सासाराम स्थित डेहरी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की स्थिति को बयां करने वाले लोकगीत "बिहार में का बा" का भी अपने अंदाज़ में जवाब दिया  इस गाने को गाने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर कैमूर की की रहने वाली हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी  भाषण की शुरुआत भोजपुरी बोल कर की.  पीएम मोदी ने कहा कि  'बिहार के स्‍वाभिमानी और मेहनती भाई बहन आप सब के प्रणाम. अन्‍नदाता, मेहनतकश, किसान भाई-बहन लोग के ई धान के कटोरा कहल जाये गौरवशाली धरती के हम नमन करत बानी. मां मुंडेश्‍वरी ताराचंडी माता के ई पावन भूमि पर रऊरा सबकर अभिनंदन करत बानी.' अपने सम्बोधन में आगे उन्होंने बिहार की जनता को सम्बोधित करते हुए बिहार के संस्कार और स्वाभिमान का जिक्र भी किया।

इस दौरान पीएम के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार मंच पर उपस्थित थे. पीएम ने अपने भाषण में नितीश सर्कार की जमकर तारीफ़ करते हुए उन्हें काफी सराहा। उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार को कोई भी बीमारु राज्य नहीं कह सकता है. नितीश के नेतृत्व  सरकार ने हर घर को बिजली पानी मुहैया कराने का काम किया है. बिहार प्रगति के रास्ते पर नितीश कुमार के नेतृत्व  आगे बढ़ रहा है.



Post a Comment

0 Comments