मनीष पांडेय के दम पर हैदराबाद ने रॉयल्स को 8 विकेट से हराया, विजयशंकर भी लौटे फॉर्म में


स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल अंकतालिका में लगातार बदलाव  रहे हैं।  एक टीम दूसरी टीम से आगे निकलकर अंतिम चार में जगह बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं. टूर्नामेंट के 40वें मुकाबले में  राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर  154 रन स्कोर बोर्ड पर टाँगे। राजस्थान रॉयल्स  द्वारा दिए गए लक्ष्य को हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 18.1 में जीत दर्ज़ कर ली. 

होल्डर ने झटके सबसे ज्यादा विकेट 

राजस्थान की  सबसे ज्यादा 36 रन रनों का योगदान संजू सैमसन दिया। आलराउंडर बेन स्टोक्स ने 30 रनों की इनिंग्स खेली। स्टॉक के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे रोबिन उथप्पा ने 13  गेंदों में 19 रनों की छोटी सी इनिंग्स खेलकर रन आउट हुए. जोस बटलर 9 रन  बनाकर विजय शंकर का शिकार बने जबकि स्टेवन स्मिथ ने मध्यक्रम में  बैटिंग करते हुए 20 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के गेंदबाज़ों ने राजस्थान को 20 ओवरों में 154 रन ही बनाने दिए. हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कैरिबियाई खिलाडी जैसन होल्डर को मिले उन्होंने राजस्थान के  खिलाडियों को चलता किया।तो वहीँ विजयशंकर और रशीद खान को 1-1 विकेट मिला।

मनीष पांडेय बने मैन  ऑफ द  मैच 

दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी ख़राब रही. उसका पहला विकेट 4 रनों के स्कोर पर वार्नर  गिरा। वार्नर 4 रन बनाकर जोफ्रे आर्चर की गेंद पर स्टॉक को कैच थमा कर पवेलियन लौट गए. इसके बाद16 रनों  पर हैदराबाद ने दूसरा विकेट बैरेस्टो का खो दिया। बैरेस्टो ने  10 रन बनाये। इसके बाद बैटिंग क्रीज़ पर आए मनीष पांडेय ने  राजस्थान के बॉलर्स की  जमकर खबर लेते हुए 47 गेंदों में 4 चौके और 8 गगनचुम्बी छक्कों  से टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। विजयशंकर ने भी 51 गेंदों में 6 चौकों की मदद से  52 रन बनाकर नाबाद रहें। मनीष पांडेय की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ दि मैच चुना गया.


 


Post a Comment

0 Comments