हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय ने केंद्र की बीजेपी सरकार और पंजाब की कांग्रेस सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. न्यायालय में दाखिल याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी की रैलियों में भीड़ इकट्ठा होती है. इसी बात को लेकर कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से जवाब देने को कहा है.
केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर सदन में ध्वनिमत से कृषि कानून पारित कराने के बाद. कांग्रेस पार्टी का विरोध लगातार जारी है. राहुल गांधी इन कृषि कानूनों को किसानों के खिलाफ बता रहें हैं. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बीते दो दिनों से ट्रैक्टर रैली आयोजित करके इन कानूनों का विरोध कर रहें हैं.
राहुल गांधी आज यानी की मंगलवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा कूच करेंगे. इसी को देखते हुए पंजाब - हरियाणा बॉर्डर पर भारी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. हरियाणा की खट्टर सरकार ने साफतौर पर कहा है कि राज्य में कहीं भी भीड़ न जुटनी पाए. ऐसे में एक बार फिर पुलिस और राहुल समर्थकों के बीच झड़प हो सकती है.
हाईकोर्ट ने राज्य और केन्द्र सरकार से मांगा जवाब
हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय ने केंद्र की बीजेपी सरकार और पंजाब की कांग्रेस सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. न्यायालय में दाखिल याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी की रैलियों में भीड़ इकट्ठा होती है. इसी बात को लेकर कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से जवाब देने को कहा है.
राहुल गांधी के आज के कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पटियाला में प्रेस वार्ता करेंगे, पटियाल के सर्किट हाउस के कार्यक्रम में शामिल होंगे, कुरुक्षेत्र मंडी में सभा करेंगे, पहवा में आयोजित जनसभा में शिरकत करेंगे और नूरपुर में भी जनसभा करेंगे।

0 Comments