यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गाड़ी नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर नहीं सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन रुकेगी,बदला गया नाम

 



उत्तर प्रदेश में जगहों संस्थाओं का नाम बदलने की भाजपा सरकार की मुहिम जारी है. आपने सुना होगा कुछ दिनों पहले वाराणसी मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस कर दिया गया है. इसी कड़ी ने रेलवे ने जनपद सिद्धार्थनगर स्थित नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर कर दिया है.



केंद्र सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो लिंक के जरिए कहा कि सिद्धार्थनगर स्थित नौगढ़ के निकट लुंबिनी में गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. इस क्षेत्र की कई ऐतिहासिक घटनाएं गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी होने स्थानीय निवासियों की इच्छा का सम्मान करने के लिए नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर किया गया है.



रेलमंत्री पीयूष गोयल के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने उन्हें क्षेत्र कि जनता की तरफ से धन्यवाद दिया. उन्होंने आगे कहा कि हैं आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नौगढ़ स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किया जा रहा है.

Post a Comment

0 Comments