नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने राज्यपाल को लिखा पत्र, प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

 नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने राज्यपाल को लिखा पत्र

एनसीआरबी की रिपोर्ट को लेकर सरकार को घेरा

हाथरस की घटना में पुलिस के रवैए को बताया शर्मनाक

डकैती,लूट हत्या कि वारदातें लगातार बढ़ रही हैं


लखनऊ .उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता  प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने राज्यपाल को पत्र लिख सूबे कि बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन को लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराध लगातार बढ़ रहें हैं. कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्यपाल केंद्र से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश  करें.

राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में नेता विपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का भी हवाला दिया है. उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि यूपी में 15 मिनट में एक रेप कि घटना होती है. इसके अलावा लूटपाट, डकैती, हत्या की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है.

सपा नेता रामगोविन्द चौधरी ने पत्र में हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि हाथरस की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन का रवैया बेहद शर्मनाक रहा है. ऐसे में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले कि जांच सिटिंग जज से कराई जाए.




Post a Comment

0 Comments