ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. टी - ट्वेंटी में एक नया नाम शामिल किया गया है. ये नाम है आईपीएम में केकेआर की तरफ से खेलने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का. जो अब तक आईपीएल 2020 में 15 विकेट चटका चुकें हैं. एक मैच में उन्होंने 5 विकेट भी झटके हैं. 27 नवम्बर से ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पहला टी- ट्वेंटी मुकबला खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया 3 टी ट्वेंटी, 3 एकदिवसीय और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इस दौरान टीम इंडिया 17 दिसंबर को औस्ट्रेलिया के खिलाफ एक डे नाईट टेस्ट मैच भी खेलेगी।
वरुण चक्रवर्ती ने टी - ट्वेंटी टीम का हिस्सा बनने के बाद ख़ुशी जताते हुए कहा कि टीम इंडिया में शामिल होना उनके लिए स्वप्निल अहसास जैसा है. आगे वरुण ने कहा इंडिया के लिए खेलने की उम्मीद नहीं थी. वरुण ने बताया कि बीसीएसईआई टीवी के माध्यम से उन्हें अपने चयन का पता चला. इसके अलावा वरुण ने कहा कि आगे से उनका लक्ष्य होगा की मैं रेगुलर टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलूं। और बेहतर प्रदर्शन जारी रख के टीम की जीत में योगदान देने की कोशिश करूँगा।

0 Comments