सीएम योगी ने आकांक्षा सिंह को किया सम्मानित, पढाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार


लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानि की बुधवार को नीट -2020 की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाली आंकाक्षा सिंह को राजधानी स्थित अपने आवास पर सम्मानित किया। इस दौरान आकांक्षा सिंह के परिजन भी मौजूद रहे. आकांक्षा सिंह को नीट 2020 की परीक्षा में शोएब के बराबर ही 720 अंक मिले लेकिन उम्र कम होने के आकांक्षा सिंह दूसरे नंबर पर हैं। सीएम योगी ने आकांक्षा सिंह को और उनके भाई को टैबलेट देकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा सिंह की पढाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किये जाने का वादा किया। इस सम्बन्ध में अफसरों को सीएम योगी ने निर्देश भी जारी किये हैं.सीएम योगी आदित्यनाथ ने टॉपर आकांक्षा को सम्मान देने के दौरान कहा आकांक्षा सिंह न केवल कुशीनगर की बेटियों के लिए बल्कि पूरे सूबे की लड़कियों के लिए मिसाल पेश करेंगी। सीएम ने उन लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा आंकांक्षा सिंह की सफलता उन लोगों के लिए एक सन्देश है जो लड़कियों को कमतर मानते हैं. 

पिता वॉयसेना से हैं रिटायर 

चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी को सीएम की तरफ से निर्देश मिला है कि टॉपर आकांक्षा सिंह के अंडर ग्रेजुएट के छात्रावास सहित पूरे खर्चे का ब्यौरा लेकर परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करा दी जाये। जिससे आकांक्षा सिंह के परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़ें। इसके अलावा सीएम योगी ने उनके गॉंव की एक रोड का नामकरण भी आकांक्षा सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया है.सीएम के हाथों सम्मानित होने के बाद आकांक्षा सिंह ने कहा कि सीएम से मिलना सपना पूरा होने जैसा है.  सीएम से मिलकर आकांक्षा सिंह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं. इनके पिता वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं. आंकांक्षा सिंह ने दसवीं की पढाई कुशीनगर से की है. इसके बाद की पढाई उन्होंने दिल्ली से की है. 




Post a Comment

0 Comments