केरल सरकार सब्ज़ी किसानों को फायदा पहुँचाने के लिए तय की सब्ज़ी की कीमतें, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य


 


तिरुवंतपुरम। केरल के सब्ज़ी किसानों को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक बड़ी सौगात दी है. केरल देश भर में पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने सब्ज़ी का न्यूनतम मूल्य तय किया है. सब्ज़ी का न्यूनतम मूल्य किस आधार पर तय होगा इसकी भी जानकारी दी गई है. सब्ज़ियों का मूल्य उनकी लागत पर आने वाले खर्चे से 20 प्रतिशत अधिक होगा।  ये योजना पूरे केरल में 1 नवम्बर से लागू की जाएगी। 

सब्ज़ी के न्यूनतम मूल्य को तय करने की जानकारी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने योजना की शुरआत करते हुए दी. सीएम विजयन ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब केरल के अंदर उगाई जाने वाली सब्ज़ियों के लिए उनका आधार मूल्य तय किया गया है. इस योजना का लाभ सीधे तौर पर सब्ज़ी उगाने वाले किसानों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सब्जियों का आधार मूल्य उनकी लागत से 20 प्रतिशत अधिक होने से किसानों की आय में भी इजाफा होगा। यदि बाजार का भाव भी उनके लागत मूल्य से नीचे रहेगा तब भी उनकी सब्ज़ी की आधार मूल्यों पर खरीदारी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments