पिछले साल की तरह इस बार भी प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिलने लगा है. साल 2020 भी साल 2019 वाले दिन वापस लौटा सकता हैं क्योंकी 2019 में अक्टूबर नवम्बर माह में ही प्याज की कीमतें बढ़ने लगी थी और प्याज लोगों की थाली से सिमटकर शादी, पार्टियों में गिफ्ट के तौर दिया जाने लगा था. इस बार भी कुछ ऐसी ही नौबत आने वाली हैं. त्योहारों के सीजन में प्याज की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. बड़े - बड़े शहरों में प्याज 50 से 55 रूपए प्रति किलो अभी से बिकने लगा है. आने वाले दिनों में प्याज के रेट में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमते 50 रूपए के पार पहुँच गयी हैं.
उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के चलते प्याज के उत्पादन पर काफी असर देखने को मिला है. इससे न सिर्फ देश के बड़े शहर प्रभावित हुए हैं बल्कि छोटे शहर भी महंगाई की जद में आएं हुए हैं. दक्षिण भारत के तमिलनाडु के चेन्नई में प्याज की कीमते बढ़कर 73 रूपए पर पहुँच गई हैं. कोलकाता में 65 रुपये प्रतिकिलों और मुंबई में भी 60 रुपये किलो तक प्याज बिक रहा है. जैसे - जैसे त्योहारों का सीजन निकट आएगा प्याज की कीमतों में और भी उछाल देखने को मिल सकता है.

0 Comments