जनवरी में भारत दौरे पर आएंगे अंग्रेज, अहमदाबाद में खेला जा सकता है पिंक बाल टेस्ट


बीसीसी आई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम इंडिया आने वाले दिनों में इंग्लैंड के विरुद्ध अहमदबाद में गुलाबी गेंद का मुकाबला खेलेगी। इंडिया जनवरी से मार्च तक चलने वाली 5 टेस्ट मैचों और कुछ सीमित ओवरों  की सीरीज़ की मेज़बानी करेगी।  गांगुली ने बताया कि डे नाईट टेस्ट के  लिए हमारे पास अभी  काफी समय है. इसके लिए हमने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि अभी अस्थाई कार्ययोजना बनाई जा रही है. वहीँ कोरोना वायरस के कारण सीरीज़ भारत से यूएइ भी स्थानांतरित की जा सकती है. ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं. दूसरी तरफ बोर्ड चाहता है कि इंग्लैंड के खिलाफ अपने देश में सीरीज़ खेली जाये। टेस्ट सीरीज़ के लिए धर्मशाला, अहमदाबाद और कोलकाता को संभावित स्थल कहा जा रहा है. लेकिन अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है. इसके साथ ही बी सीसी आई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी टीम का चयन जल्द ही किया जा सकता है. 

Post a Comment

0 Comments