236 लोगों ने किया हिन्दू धर्म का त्याग, बताई ये वजह


साहिबाबाद की करहेड़ा वाल्मीकि बस्ती के करीब 50 परिवारों के 236 लोगों ने हुए हाथरस कांड  से आहत होकर हिन्दू धर्म को छोड़ दिया है. इसके बाद हिन्दू धर्म का परित्याग करने वाले सभी लोगों ने 14 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में बाबा भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न आंबेडकर  मौजूदगी में बौद्ध धर्म अपना लिया है. बौद्ध धर्म अपनानाने वाले पवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाथरस पीड़िता के परिवार के साथ ज्यादती हो रही है. जिससे दलित वर्ग असहाय महसूस कर रहा है. 

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को  योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है. हिन्दू धर्म त्याग कर बौद्ध बनने के बाद उन लोगों की सारी बंदिशें  जाएँगी। वहीँ, दूसरी तरफ विधायक सुनील सिंह ने बताया कि  इन लोगोंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. भावनाओं में बहकर लोग इस तरह की बयानबाजी कर रहें हैं. विधायक  कि ये मामला राजनीती से प्रेरित लग रहा है. जबकि गाज़ियाबाद के करेहड़ा के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों में से कुछ ने दिल्ली के सीएम अरविन्द से मुलाक़ात की है. और उन्होंने केजरीवाल को धर्म परिवर्तन के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि  उन लोगों ने हाथरस कांड में वाल्मीकि समाज के हुए उत्पीड़न के बाद ये कदम उठाया है.

Post a Comment

0 Comments