बांदा. उत्तर प्रदेश में महिलाओं बच्चियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं चरम पर हैं। बाँदा जिले से रूह को कंपा देने वाली वारदात आई है. जहाँ एक मासूम के साथ पडोसी ने रेप किया है. बच्ची की उम्र लगभग 8 साल बताई जा रही है. जैसे ही बच्ची के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और मासूम को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ अस्पताल के डॉक्टरों ने मासूम की बिगडती हालत देखकर उसे हायर सेंटर भेज दिया है.
बच्ची से रेप की ये वारदात बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव है. जिस समय घटना घटी बच्ची घर में अकेली थी. उसकी माँ खेत गई हुई थी.इसी बीच मौका तलाश कर दरिंदे युवक ने बच्ची हवस का शिकार बनाया। खेत से वापस आने के बाद बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिली। मासूम की तबियत बिगड़ती देख परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
जिला अस्पताल से हायर सेण्टर रेफर
बच्ची के साथ हुई रेप की वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को तुरंत हायर सेण्टर रेफर कर दिया है. ख़बरों के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की मान ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना क्ले समय वो खेत गयी थी. मासूम ने उसे बताया कि वो नहा रही थी इसी दौरान आरोपी युवक शम्सुद्दीन ने उसके साथ रेप किया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है.

0 Comments