कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटे में 67 हज़ार से अधिक नए मामले आये सामने, 680 की हुई मौत


नई दिल्ली।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा  आंकड़ों के मुताबिक  देश के अंदर पिछले 24 घंटो में 67 हज़ार 708 नए कोरोना केस सामने आएं हैं. इसी संख्या के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 73 लाख से अधिक हो गए हैं. बीते दिन 76 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 680 कोरोना मरीजों ने जान गवाईं 

हैं.  कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 11 हजार 266 हो चुका है।  अब तक कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 63 लाख 83 हजार 442 हो गई है. वहीँ 8 लाख 12 हजार 390 अभी भी सक्रिय मामले हैं.

इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक अब तक देश के अंदर 9 करोड़ 12 लाख सैंपल टेस्ट किये जा  चुकें हैं. बीते दिन 11 लाख 36 हजार 183 सैंपल टेस्ट  किये गए. कोरोना से जान गवाने वाले मरीजों की संख्या में तेज़ी से गिरावट दर्ज़ की जा रही है. कोरोना से मरने वालों की दर 1. 52  हैं जबकि सक्रिय  मामलों की दर 11 प्रतिशत है. देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 87 प्रतिशत है. 

उत्तर प्रदेश का हाल 

सूबे में पिछले 24 घंटे में 2593 नए कोरोना के केस सामने आए हैं. इस दौरान 3736  कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं. जबकि 41 कोरोना  की जान चली गयी है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 4 लाख 44 हजार 711  लोग कोरोना की चपेट में आ चुकें हैं. जिनमे 4 लाख 1 हजार 306 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.बीते दिन के आंकड़ों के अनुसार  के 41 लोगों की मौत हो गई है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर 6507 हो गई है. उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 1 करोड़ 20 सैंपल्स टेस्ट किये जा चुके हैं. 

Post a Comment

0 Comments