आईपीएल 2020 : एनरिक नोर्ज़े ने डाली आईपीएल की अबतक की सबसे तेज़ गेंद, जानिए और कौन-2 शामिल है इस लिस्ट में

 

 दिल्ली के इस तेज़ गेंदबाज़ ने बुधवार को राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए 156. 2 किलोमीटर प्रति घंटे की गेंद फेंकी। इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज़ गेंद करने का रिकॉर्ड डेल  स्टेन के नाम था. जिन्होंने 154.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. 

नई दिल्ली. कोरोना के कारण स्थगित होकर संयुक्त अरब अमीरात में दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेली जा रही इंडियन प्रीमियर की चमक बढ़ती ही जा रही है. कई रिकॉर्ड बन रहें हैं तो कई रिकॉर्ड ध्वस्त  हो रहें हैं. आईपीएल के 30 वें मैच में गेंदबाज़ों का दिन रहा. मैच के दौरान कुल 15 विकेट गिरें। एनरिक नोर्ज़े को शानदार गेंदबाजी के लिए मन ऑफ़ द मैच चुना गया.  नोर्ज़े  ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाएं इस दौरान उन्होंने एक खास कामयाबी  भी हासिल की. एनरिक नोर्ज़े ने मैच के दौरान आईपीएल इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकर तहलका मचा दिया। इस दौरान उन्होंने डेल स्टेन  का रिकॉर्ड थोड़ दिया। दिल्ली के इस तेज़ गेंदबाज़ ने बुधवार को राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए 156. 2 किलोमीटर प्रति घंटे की गेंद फेंकी। इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज़ गेंद करने का रिकॉर्ड डेल  स्टेन के नाम था. जिन्होंने 154.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. 

आईपीएल की सबसे तेज़ गेंद पर बैट्समैन ने जड़ा चौका  

आईपीएल 2020  के 30 वें  मैच में राजस्थान के खिलाफ बॉलिंग करते हुए एनरिक नोर्ज़े ने मैच के तीसरे ओवर में 156.22 किलोमीटर की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी जिस पर बैट्समैन जोस बटलर ने  करारा प्रहार करते हुए शानदार चौका मारा था.इसके बाद एनरिक नोर्ज़े ने  बोल्ड करते हुए पवैलियन की रह दिखा दी थी. जिस गेंद पर जोस बटलर आउट हुए उस गेंद की रफ़्तार भी 155 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. आईपीएल में सबसे तेज़ गेंद डालने की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है एनरिक नॉर्किया – 156.2kmph,डेल स्टेन – 154.4kmph,5.कैगिसो रबाडा – 153.9kmph का. इस लिस्ट में पहले, दूसरे और चौथे स्थान पर एनरिक नॉर्किया ही काबिज़ हैं.


Post a Comment

0 Comments