गाजीपुर. भारतीय जनता पार्टी से गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका राय ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने डॉन मुख़्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश न भेजने के सम्बन्ध में जवाब माँगा है. अलका राय ने अपने पत्र में लिखा कि न्यायलय के आदेश के बाद भी पंजाब सरकार मुख्तार को उत्तर प्रदेश भेजने की अनुमति क्यों नहीं दे रही है. मौजूदा समय में मुख़्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में हैं. प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गाज़ीपुर और वाराणसी की पुलिस को पेश करने का आर्डर दिया था. इसी आदेश के क्रम में जब पुलिस पंजाब की रोपड़ जेल पहुंची तो चिकित्सा बोर्ड की रिपोर्ट को कारन बताते हुए पंजाब सरकार ने मुख्तार को उत्तर प्रदेश भेजने की अनुमति नहीं दी.
गौरतलब है कि कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी मुख़्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश न भेजने के बाद विधायक अलका राय ने कोंग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को लिखे पत्र में कहा कि, मैं बीते 14 सालों से इन्साफ के लिए भटक रही हूँ. अपनी पति की हत्या होने के बाद इन्साफ की आस लगाकर लगातार लड़ाई लड़ रहीं हूँ. लेकिन आपकी पार्टी की सरकार मुख्तार अंसारी को पूरा संरक्षण प्रदान कर रही है. अलका राय ने प्रियंका गाँधी को लिखे पत्र का जवाब भी माँगा है.

0 Comments