आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. जनपदे के कोतवाली क्षेत्र देवगांव के गड़ौली में बीती रात शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने सिर कूच कर नृसंस हत्या कर दी. बुजुर्ग दम्पति के शव घर के बाहर पड़ें मिले। शवों को देखने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस इसे मानसिक बीमारी से ग्रसित युवक द्वारा अंजाम देना मान रही है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है. दूसरी तरफ गॉंव वालों का साफ़ मानना है कि इतनी बड़ी घटना को एक युवक कैसे अंजाम दे सकता है. इसके अलावा ग्रामीण आशंका जता रहें हैं कि इस घटना में कई लोग शामिल रहें होंगे। अकेला व्यक्ति ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकता है.
गड़ौली गांव में श्रीनाथ मौर्या (70) और उनकी पत्नी मैना देवी (65) घर के बाहर अलग- अलग लेटे हुए थे. शुक्रवार की आधी रात को अज्ञात लोगों द्वारा सोते समय बुजुर्ग दम्पति की बेरहमी के साथ सिर कूच कर हत्या कर दी गयी. दोनों बुजुर्ग दम्पतियो के शव घर के सामने क्षत विक्षत हालत में पड़े हुए मिले। गॉंव वालों ने जब बुजुर्गों के शवों को देखा तो वे हैरान रह गए. इसके बाद पूरे गॉंव में चीख पुकार मच गई.

0 Comments