कानपुर से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी , 3 की मौत , 5 घायल

  


अलीगढ़.  यूपी के अलीगढ जनपद  में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया. ये हादसा नॉएडा आगरा एक्सप्रेस पर हुआ. कानपुर से दिल्ली जा रही तेज़ रफ्त्तार एक निजी बस पलट गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वही, इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं.  हादसे  में घायल हुए सभी 5 यात्रियों को इलाज़ के लिए भेज दिया गया है. हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो मृतकों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ये दर्दनाक हादसा अलीगढ थानाक्षेत्र अंतरगत टप्पल में हुआ है. तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में करीब 45 यात्री सवार थे. मिली जानकारी के मुताबिक रेड बस सर्विस की ये बस कानपुरसे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. अलीगढ के थानाक्षेत्र अंतरगत टप्पल के नजदीक ये बस अनियंत्रित होकर डिविडेंड से टकरा कर पलट गई. जिससे बस सवार 3 की मौत हो गयी जबकि 5 से ज्यादा बस यात्री बुरी तरह  घायल  हो गए.

जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे  क्षेत्राधिकारी खैर एम.खान ने  बताया की बस हादसे में 3  लोगो की मौत हुई है जबकि 5 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को हॉस्पिटल भेज दिया गया है. जहाँ उनका इलाज़ चल रहा है. जबकि हादसे में जान गवांने वाले यात्रिओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 


Post a Comment

0 Comments