बॉलीवुड ड्रग केस : रिया को मिली जमानत, शाविक रहेंगे जेल में

 


सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग एंगल आने के बाद एनसीबी जांच के बाद सलाखों के पीछे गई रिया चक्रवर्ती को बांबे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. तकरीबन 30 दिन जेल में बिताने के बाद रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिली है.

आपको बता दें कि  न्यायालय ने रिया के भाई की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है.  वहीं, इससे पहले एक स्पेशल कोर्ट ने रिया की नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के अंतर्गत उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी.कोर्ट ने रिया के अलावा सुशांत के हाउस कीपर रहे सैमुअल मिरदां और दीपेश सावंत को भी जमानत दे दी है.

हालांकि रिया के भाई शौवि के की जमानत अर्जी कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है. इसके अलावा को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि यदि वे ग्रेटर मुंबई से बाहर कहीं भी जाती हैं तो इसकी जानकारी मामले  कि जांच कर रहे अधिकारी को देनी होगी.

Post a Comment

0 Comments