नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 65 लाख से अधिक हो गए हैं. हालांकि राहत कि बात ये है कि पिछले दिनों के मुकाबले प्रतिदिन आने मामलों में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए गाइडलाइंस बनाते हुए covid के उपचार के लिए डॉक्टर की देखरेख में आर्युवेद के इलाज को अनुमति दे दी है.
Covid के इलाज के लिए गाइडलाइंस बाकायदा आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ आयुर्वेद और अन्य संस्थानों ने तैयार की है. क्लिनकल गाइडलाइंस के अनुसार covid मरीजों पर टेस्ट किया गया है. COVID गाइडलाइंस के मुताबिक कोई भी व्यक्ति covid से बचाव के लिए चिकित्सक की सलाह पर अश्वगंधा, घनवती का सेवन कर सकता है. इसके अलावा नमक,त्रिफला चूर्ण या फिर हल्दी युक्त पानी से गरारे करना भी covid होने की आंशका को कम करता है.
COVID गाइडलाइंस के अनुसार यदि किसी इंसान में covid के लक्षण नहीं दिखाई दे रहें हैं तो भी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो ऐसे में वो आयुष 64 ,घुड़ची घन वटी या पिपलाई का सेवन डॉक्टर सलाह पर कर सकते हैं.
केंद्र द्वारा बनाए प्रोटोकाल के तहत यदि मरीज़ को बुखार और शरीर में दर्द की की समस्या है तो नागरा दि कषाय, गले में खराश होने पर व्योषदी वटी, और च्यवनप्राश का सेवन करने की सलाह दी गई है.

0 Comments