अजय देवगन के चचेरे भाई का निधन,अभिनेता ने ट्वीट कर, दी जानकारी


बॉलीवुड जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है.फिल्म अभिनेता अजय देवगन के चचेरे भाई का हार्ट अटैक से निधन हो गया. खबरों के अनुसार अजय देवगन के चचेरे भाई कैंसर को बीमारी से भी जूझ रहे थे.  भाई के निधन के चलते अजय का पूरा परिवार दुखी है.

भाई की मौत की जानकारी देते हुए अजय देवगन ने एक भावुक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा,मैंने कल रात अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके असामयिक निधन से हमारे परिवार का दिल टूट गया है।  ADFF और मैं उसकी उपस्थिति को बहुत याद करेंगे।  उसकी आत्मा के लिए प्रार्थना करो।  महामारी के कारण, हमारे पास व्यक्तिगत प्रार्थना नहीं होगी."


अजय देवगन के चचेरे भाई  अनिल देवगन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है . उन्होंने "हाल - ए - दिल " नाम की एक फिल्म भी डायरेक्ट की थी. इसके अलावा अनिल देवगन ने राजू चाचा और ब्लैकमेल ना की दो और पिक्चरों को भी डायरेक्ट किया था.


Post a Comment

0 Comments