योगी जी संयुक्त राष्ट्र समेत पूरी दुनिया में आपके सरकार की थू-थू हो रही है, आपकी नाकामियों के कारण भारत की छवि धूमिल हो रही है,बेटियों को सुरक्षा नही दे सकते तो इस्तीफ़ा क्यों नही दे देते?.



लखनऊ . इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह यूपी की राजनीति में खूब सक्रिय नज़र आ रहें हैं. संजय सिंह ने एक बार फिर सूबे कि योगी सरकार पर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है.

जिसमें  संजय सिंह ने लिखा,योगी जी संयुक्त राष्ट्र समेत पूरी दुनिया में आपके सरकार की थू-थू हो रही है, आपकी नाकामियों के कारण भारत की छवि धूमिल हो रही है,बेटियों को सुरक्षा नही दे सकते तो इस्तीफ़ा क्यों नही दे देते?.




सहारनपुर में ब्राह्मण की हत्या पर त्वरित कार्रवाई की मांग

उन्होंने अपने एक दूसरे ट्वीट के जरिए प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की हत्या पर भी सरकार को जमकर घेरा. संजय सिंह ने सहारनपुर की घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा,योगी राज में ब्राह्मणों की हत्त्या व दरिंदगी जारी है सहारनपुर में राजकुमार शर्मा जी की जलाकर हत्त्या कर दी गई आप नेता विकास शर्मा छवि यादव मनीष सिंह अंकुश चौधरी महेश त्यागी चेतन त्यागी नवाब सोनी ने आज उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाक़ात की अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही की माँग की.



गौरतलब है बीते दिन सोमवार को संजय सिंह हाथरस पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने गए थे. मुलाकात के बाद निकले तो एक युवक ने नारेबाजी करते हुए संजय सिंह पर स्याही फेंक दी थी. स्याही फेंकने की घटना के विरोध में  आज आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की .