बीते दिन सौ दिन बाद आये सबसे कम कोरोना मामले,488 लोगों ने तोडा दम

 


नई दिल्ली।  कोरोना के केस देश के अंदर कम पड़ते दिखाई दे रहें हैं. पिछले 100 दिनों में ये पहला मौका है जब सबसे कम कोरोना के मेल आये हैं. बीते दिन के आंकड़ों को मिलाकर अनुसार देश में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 79 लाख 46 हज़ार 470 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटो में 36 हज़ार 470 नए कोरोना केस दर्ज़ किये गए हैं. इस दौरान 488 लोगों की मौत हुई है. इसी आंकड़े के साथ मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 19 हज़ार 502 हो चुकी है.

लेकिन राहत  की बात ये है कि अब तक कोरोना से 72 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं. इंडिया पूरे विश्व में कोरोना से उबरने के मामले में पहले स्थान पर है. इंडिया का रेकवेरी रेट 90 फीसदी है जो अन्य देशों से अधिक है. 

यूपी का हाल 

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 4 लाख 72 हज़ार 68 मामले हैं. बीते 24 घंटों में 1798 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।  जबकि इस दौरान 20 कोरोना मरीज़ों की मौत  भी हो गई है. सूबे में कुल एक्टिव केस 26 हज़ार 654  हैं. जबकि कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 4 लाख 38 हज़ार से ऊपर निकल चुका है. जबकि अबतक इस जानलेवा वायरस प्रदेश के 6902 मरीज जान गवां चुके हैं.

Post a Comment

0 Comments