नई दिल्ली. आईपीएल का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. बीते संडे को हुए 2 सुपर ओवर मैचों ने टूर्नामेंट में जान फूंक दी हैं. सभी टीमों के फँस अपनी ही टीम को जीतते हुए देखने चाहते हैं. ऐसे में खिलाडी भी मैच जीतने के लिए अपना पूरा दमखम झोंक रहें हैं. इसी कड़ी में आज शाम साढे सात बजे से आईपीएल का 38 वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। पिछले दोनों मुकाबले अपने नाम करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब सितारों से सजी दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देने मैदान में उतरेगी।
दूसरी तरफ श्रेयस की कप्तानी में शानदार परफॉरमेंस कर रही दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज़ है. एक और जीत उसकी स्थिति को और मज़बूत कर सकती है. अगर दिल्ली पंजाब को हरा देती है तो उसके 16 पॉइंट्स हो जायेंगे।
इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की निगाह दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर दिल्ली के हाथों सुपर ओवर में में मिली हार का हिसाब चुकाने पर होगी। आईपीएल 2020 में दिल्ली और पंजाब के बीच ये दूसरा मुकाबला है. इसके पहले भी दोनों टीमें आपस में दो-दो हाथ कर चुकीं हैं. जिसमें बाज़ी दिल्ली के हाथ लगी थी. दिल्ली ने किंग्स इलेवन को सुपर ओवर में धुल चटाई थी. वहीँ दिल्ली एक बार फिर बेहतर बैटिंग लाइनअप के भरोसे किंग्स को पटकनी देने की कोशिश में होगी।
दोनों संभावित टीमें प्रकार हैं :
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, कगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे और एनरिच नोर्टजे ,
किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कोट्रेल, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन और क्रिस जोर्डन,


0 Comments