प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन कहीं न कहीं से ऐसी घटनाएं सामने आ ही जाती हैं जो मन को विचलित करती हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के जनपद प्रतापगढ़ से आया  है, जहां कम्पटीशन की तैयारी कर रहे युवक को जान से मार दिया गया है. इतना ही नहीं बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को मारने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया। युवक की हत्या से चारों तरफ हड़कंप मच गया है. मृतक छात्र के परिजन उसका अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए हैं. और धरने पर बैठ गएँ हैं. दूसरी तरफ मामले से जुड़े अधिकारीगण मृतक युवक के परिजनों को मनाने में जुटे हुए हैं. पीड़ित परिजनों का साफ़ कहना है कि जब तक मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नहीं आते हम युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

4 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

आपको बता दें कि बीते रविवार को घर से किसी काम से निकले युवक कन्हैया का शव सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता देखा तो सन्न रह गए पीड़ित परिजनों को को इसकी जानकारी दी. पीड़ित परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गाला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है.सम्बह्व है कि हत्या करने के बाद ही अपराधियों ने छात्र के शव को पेड़ से लटका दिया होगा। मृतक युवक के परिजनों ने मामले में एक महिला समेत 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज़ कराया है. परिजनों की एफआईआर के आधार पर पुलिस नामजद लोगों को  हिरासत में लेकर  मामले की तफ्शीश गयी है.

एकलौता था कन्हैया 

कहा ये भी जा रहा है कि रंजिश के चलते युवक को मौत के घाट उतरा गया है. इसी को देखते हुए मृतक युवक के पिता ने  4 लोगों के के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज़ कराया है. पुलिस इस मामले की तफ्शीश  आपसी रंजिस और जमीन विवाद को लेकर मामले की छानबीन कर रही है.  उधर मृतक छात्र कन्हैया के घर में कोहराम मचा हुआ है. कन्हैया अपने माँ बाप की एकलौती संतान था. जो घर में प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन लॉक डाउन में वो घर लौट आया था. और घर पर ही पढाई कर रहा था.