बागपत.यूपी के जनपद बागपत में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है. ये घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है जहाँ अपने बेटे की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे वकील नाम के शख्स पर गोली चलाई है. जिस समय वकील पर फायरिंग की गई वो अपनी दूकान से घर वापस लौट रहे थे. गोली वकील के पैर में लगी है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज़ जारी है.
जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज़
गोली लगने से घायल हुए वकील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले उसके गॉंव के कुछ दबंग लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर दी थी. वो अपने बेटे की हत्या के मामले में पैरवी कर रहें हैं इसलिए बेटे की हत्या में शामिल लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया है. वकील ने आगे बताया कि वो हमला करने वाले 4 लोगों को जानते हैं जबकि 2 बदमाशों को वो नहीं पहचानते हैं. बदमाशों की गोली का शिकार हुए वकील का इलाज़ जिला अस्पताल में जारी है. दूसरी तरफ पुलिस ने वकील का बयान लेने के बाद नामजद और अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज़ करके कार्रवाई शुरू कर दी है.
बेटे की हत्या के दोषी खुलेआम घूम रहें हैं
मिली जानकारी के मुताबिक बागपत के हरचंदपुर गाव रहने वाला 50 साल का वकील नाम का शख़्स की रात तकरीबन आठ बजे अपनी दूकान बंद करके घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान गांव के निकट गन्ने के खेत से निकलकर बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया। बदमाशों द्वारा हमले का शिकार हुए वकील के पैर में गोली लगी इसके बाद सभी आरोपी वकील को धमकाते हुए घटनास्थल से फरार हो गए. वकील ने इलाज़ के दौरान पुलिस को जानकारी दी कि बीते कुछ महीनों प पहले जून माह में उसके बेटे शाहनवाज की बदमाशों ने हत्या कर दी थी. उन्होंने आगे बताया कि बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज़ किया था. बेटे की हत्या के दोषी खुलेआम घूम रहें हैं और केस वापस लेने का दबाव भी बना रहें हैं. इसी के चलते उनपर जानलेवा हमला किया गया है.

0 Comments