पटना. इन दिनों देशभर की निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी हुईं हैं. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां भी कर रहीं हैं. ये पहला मौका होगा जब राजद प्रमुख चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले रहें हैं. लेकिन तेजस्वी के नेतृत्व मे राजद के चुनावी प्रचार में धार नज़र आ रही हैं. कहा ये भी जा रहा है कि इस बार का चुनाव राजद बनाम एनडीए होगा। तमाम पार्टियों के तमाम नेता जनसभाएं कर के अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बना लगे हुए हैं. इसी बीच कोंग्रेस पार्टी भी राहुल गाँधी को प्रचार के लिए मैदान में उतार रही है. वहीँ राहुल गाँधी के हेलीकाप्टर को उतरने के लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति न मिलने के बाद काफी हंगामा देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्णिया जिला प्रशासन हेलीकाप्टर को लैंड करने की परमिशन नहीं दी है. दूसरी तरफ पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन तरफ से राहुल गाँधी के किसी भी कार्यक्रम के लिए हमारे पास अभी तक कोई आपत्ति नहीं आई है.
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड से सांसद नेता राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर के कहलगांव में महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपने प्रचार अभियान शुरुआत करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी शुक्रवार 23 अक्टूबर पूर्णिया के चुनापुर वायुसेना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद चुनार हवाईअड्डे से हेलीकाप्टर से कहलगॉंव जायेंगे।
जानकारी ये भी आ रही है कि जिला प्रशासन राहुल गाँधी के चापर को जनपद पूर्णिया में उतरने की अभी तक अनुमति नहीं मिली है. दूसरी तरफ राहुल गाँधी के चापर को अनुमति न मिलने के कयासों पर पूर्णिया के जिलाधिकारी साफ़ कह दिया है कि राहुल की चुनावी जनसभा के सम्बन्ध में उन्हें किसी भी प्रकार की आपत्ति अभी तक नहीं मिली है. ऐसे में स्पष्ट है राहुल गाँधी तय समय पर राहुल गाँधी शुक्रवार को भागलपुर के कहलगांव में औरनवादा के हिसुआ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मागेंगे।



0 Comments