बिहार इलेक्शन 2020 : आज 71 सीटों पर हो रहा है मतदान, सोनू सूद ने मतदाताओं से कि ये खास अपील

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रथम चरण का मतदान आज से शुरू हो गया है. पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा है. इस दौरान के पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने बिहार के मतदाताओं से वोट देने की अपील की है. इसी क्रम में जाने- माने फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने एक ट्वीट के जरिये बिहारवासियों से एक खास अपील की है. 

सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, जिस दिन हमारे बिहारी भाइयों को घर छोड़ कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा। जिस दिन दूसरे राज्य के लोग बिहार में काम ढूँढने आएँगे। उस दिन देश की जीत होगी। वोट के लिए बटन उँगली से नहीं दिमाग़ से लगाना। "

#biharelections

सोनू सूद द्वारा किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है. यूजर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहें हैं.  सोनू सूद के अलावा फिल्म एक्ट्रेस उर्मिला मांतोडकर ने भी ट्वीट कर बिहार वासियों को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए लिखा, बिहार के  प्यारे भाई और बहनों, आज मतदान हैं ।अपना मत जरुर डालें। और कृपया इस मंजर को याद रखे."

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा की 71 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2020 में covid  प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि आज 71 सीटों के लिए  2 करोड़ 14 लाख 84 हज़ार 787 लोग वोट डालेंगे। 


Post a Comment

0 Comments