यूपी के हाथरस में पिछले दिनों गैंगरेप पीड़िता कि मौत के बाद मामले अभी भी सुर्खियों में हैं. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में हुए गैंगरेप मामले में भी सियासत तेज़ हो गई है. राज्य में भाजपा नाबालिग पीड़ित बहनों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर है. बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं.
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहें प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प भी हुई. दूसरी तरफ बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात भी की.
आपको बता दें कि पुलिस हिरासत में लिए गए सतीश पूनिया ने कहा कि, मैंने राज्यपाल से मुलाकात का समय भी मांगा है. एक दो दिनों में राज्यपाल से मुलाकात कर नाबालिग पीड़ित बहनों के लिए न्याय मागेंगे. हाथरस की घटना में जहां अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं, वहीं राजस्थान में बीजेपी गैंगरेप के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है.
19 तारीख को हुई थी लापता
गौरतलब है कि 19 सितम्बर को घर से लापता हुई दो नाबालिग बहनों को 22 सितम्बर को कोटा से ढूंढ निकाला था. नाबालिग बहनों में छोटी बहन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया था कि पहले उनके साथ दो लोगों ने और फिर दो तीन और लोगों ने रेप किया था.
पुलिस की लापरवाही आई सामने
नाबालिग ने आगे बताया कि जयपुर से कोटा लौटी तो उन्होंने अपने माता पिता को अपने साथ हुई वारदात की पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने काफी डराया धमकाया और मामला वापस लेने की बात कही. एक तरफ मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है. वहीं, दूसरी तरफ मामला मीडिया में आने के बाद राजस्थान सरकार की चारों तरफ आलोचना हो रही है.

0 Comments