निजीकरण के विरोध में 15 लाख विद्युत कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर

 



उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारी/ अधिकारी  विद्युत वितरण कंपनी ( डिस्कॉम) पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारी निजीकरण के विरोध में आज यानी सोमवार को एक दिन की हड़ताल  कर विरोध दर्ज करा रहें हैं. हड़ताल करने वाले कर्मचारियों। की संख्या 15 लाख के आसपास बताई जा रही है.

हड़ताल करने वालों में विभाग के कर्मचारियों समेत  कार्यकारी अभियंता, जूनियर इंजीनियर, उप विभागीय अधिकारी और अधीक्षण अभियंता शामिल. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने साफ कर दिया है यदि केंद्र कि बीजेपी सरकार निजीकरण के प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तो विभाग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा.

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जनपद संयोजक अवधेश कुमार ने रविवार को कहा था कि  विभाग के निजीकरण के खिलाफ सोमवार को सुबह से शाम तक  सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. यदि कर्मचारियों कि मांगो को अनदेखा किया गया तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी.

Post a Comment

0 Comments