जीत के बाद भी मुश्किल में केकेआर, पंजाब के खिलाफ नरेन के बॉलिंग एक्शन को लेकर शिकायत दर्ज़, गेंदबाज़ी करने से जा सकता है रोका

 


कोलकाता नाईट राइडर्स ने पिछले मुकाबले में किंगस इलेवन पंजाब को 2 रनों के अंतराल से हराकर लगभग टूर्नामेंट से बाहर  का रास्ता दिखा दिया है. लेकिन केकेआर की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने सुनील नरेन के लिए एक बुरी खबर है. उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अब वजह भी जान लीजिये। वजह है उनका गेंदबाज़ी एक्शन। केकेआर और किंग्स इलेवन के बीच हुए मुकाबले में फील्ड अम्पायरिंग का जिम्मा सँभालने वाले अम्पायर ने सुनील नरेन् के संदिग्ध एक्शन  की रिपोर्ट कर दी है. रिपोर्ट करने वाले अम्पायरों में उल्हास गाँधी और क्रिस  गफाने शामिल हैं.

बता दें कि यदि सुनील नरेन् का एक्शन संदिग्ध घोषित हो जाता है तो ऐसे में उनको बॉलिंग करने से रोका जा सकता है।  इंडियन प्रीमियर लीग की अवैध गेंदबाज़ी एक्शन कमेटी के अंतर्गत रखा जायेगा। और वे गेंदबाज़ी कर सकेंगे लेकिन बी सी सी आई की बॉलिंग कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही रोक लगाने का फैसला हो सकता है. मतलब ये हुआ कि  जब तक बॉलिंग कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती नरेन गेंदबाज़ी करते रहेंगे।

गौरतलब है कि  सुनील नरेन के ऊपर उनकी बॉलिंग एक्शन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहें हैं. पकिस्तान सुपर लीग के दौरान भी ये कैरिबियाई स्पिन गेंदबाद इन आरोपों को झेल चुका है. सुनील नरेन ने केकेआर के लिए पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 28 रन देकर दो विकेट झटके थे. इस जीत की बदौलत केकेआर 6 मैचों में 4 जीकर अंकतालिका में 3 स्थान पर पहुँच गया है.

Post a Comment

0 Comments