इंडस्ट्री को बदनाम करने वाले टीवी न्यूज़ चैनल्स के खिलाफ पहुंचे बॉलिवुड के बड़े नाम, बोलें - बेवजह किया गया बदनाम

 


नई दिल्ली।  ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को पिछले दिनों बॉम्बे की एक कोर्ट  द्वारा जमानत दी  गई है. इसके बाद बॉलिवुड के 4 संघठन और 34 निर्माताओं ने बॉलिवुड को नशे का अड्डा और समाज की गन्दगी बताने वाले कुछ न्यूज़ चैनेल्स के खिलाफ हाई कोर्ट  पहुँच गए हैं. इस याचिका में बॉलीवुड फिल्म जगत के लोगों के खिलाफ कथित अमर्यादित टिपण्णी करने व बॉलिवुड से जुड़े लोगों के खिलाफ मीडिया ट्रायल  को बंद करने की मांग की गई है.

हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वालों में बॉलिवुड के जाने- फिल्म निर्देशक कारन जौहर की धर्म प्रोडक्शन, शाहरुख़ खान की रेड चिलीज  एंटरटेन मेन्ट, सलमान खान और अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं. बॉलिवुड के तमाम दिग्गजों ने ये याचिका रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी, और उनके रिपोर्टर प्रदीप भंडारी और टाइम्स नाउ के एडिटर राहुल शिवशंकर और ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के  खिलाफ दायर की गई है.  इसके अलावा इस याचिका के जरिये बॉलीवुड के लोगों ने कोर्ट में कहा की इन चैनलों द्वारा बॉलीवुड के लोगों की निजता में दखल न देने दिया जाये। पिछले कुछ महीनों में बॉलिवुड को बदनाम करने की पूरी कोशिश की गयी. मीडिया के इस कृत्य से बॉलिवुड की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. 

Post a Comment

0 Comments