देहरादून। तीन तलाक़ को लेकर महिलाओं की हक़ की लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थम लिया है. सायरा बानों ने ही तीन तलाक़ को गैर कानूनी साबित करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी थी. बीते शनिवार को उन्हें उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने एक बेहद साधारण कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने एक टीवी चानेल से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं. उन्होंने आगे कहा की मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी के सम्बन्ध में जो गलत धारणा बनी हुई है उसे वो ख़त्म करने के लिए काम करेंगी।
उन्होंने आगे कहा, केंद्र सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए जो तीन तलाक़ को लेकर बनाया है,. वो महिलाओं के हित है और वे खुद इस कानून से बहुत प्रभावित हैं. इसके साथ ही सायरा बानों ने कहा कि वे मुस्लिम समुदाय को मिलाने का काम करेंगी। खासतौर पर अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं के लिए वे निरन्तर काम करती रहेंगी।

0 Comments