हाथरस की घटना पर बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, कहा - ऐसी लड़कियां गन्ने के खेत में ही क्यों मिलती हैं?

 


उत्तर प्रदेश में एक ओर महिलाओं पर लगातार अत्याचार के मामले बढ़ रहें हैं, तो वहीं इन मामलों पर बीजेपी नेताओं की अभ्रद टिप्पणियां सामने आ रहीं हैं. ऐसे ही एक  टिप्पणी बाराबंकी जिले के बीजेपी नेता व नगर पालिका अध्यक्ष के पति रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने हाथरस के आरोपियों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि पीड़िता के चरित्र पर कई तरह के सवाल खड़े किए.

बोलें, लड़की का था प्रेम प्रसंग

बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो आरोपियों को बचाते सोशल मीडिया पर आए वीडियो का हवाला देते हुए कह रहे हैं,"लड़की ने लड़के को बुलाया होगा खेत में. क्योंकि लड़के साथ उसका प्रेम प्रसंग था, पकड़ ली गई होगी . उन्होंने आगे कहा कि ऐसी लड़कियां बाजरे के खेत में ही क्यों घास काटने जाती हैं."

अपनी कही बात पर कायम

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लड़कों को तुरंत रिहा किया जाए. इसके अलावा बीजेपी नेता ने अपनी कही बात पर कायम रहते हुए कहा कि यदि मेरी कही बात के अनुसार विवेचना की जाए तो चारों लड़के निर्दोष निकलेंगे.

बीजेपी नेता पर है रेप का केस

गौरतलब है कि बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव पर रेप का मुकदमा चल रहा है. ऐसे में इस तरह के शर्मनाक बयान देना और आरोपियों के पक्ष में खड़े होना कोई नई बात नहीं है.



Post a Comment

0 Comments