बिहार चुनाव : एनडीए सीट बंटवारे में जदयू को मिली 122 सीटें, बीजेपी भी 121 सीटों पर ठोकेगी ताल

 


बिहार चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. पिछले दिनों लोक जनशक्ति पार्टी ( लोजपा) एनडीए से अलग हो गई थी. एनडीए में जदयू, बीजेपी और मुकेश साहनी की पार्टी हम बची हैं. एनडीए सीट बंटवारे में जदयू को 122 सीटें मिली हैं. इन 122 सीटों में हम भी 5 सीटों पर चुनाव लडेगी. जबकि बीजेपी के हिस्से 121 सीटें आईं है.

सीनियर बीजेपी नेता ने छोड़ी पार्टी, लोजपा में हुए शामिल

दूसरी तरफ वरिष्ठ बीजेपी नेता राघवेन्द्र सिंह ने भाजपा का साथ छोड़कर लोजपा का दामन थाम लिया. 2015 के विस चुनाव में बीजेपी के लिए रणनीति तैयार करने का जिम्मा राघवेन्द्र सिंह के है कंधो पर था. अब वे लोजपा से नीतीश सरकार में मंत्री के खिलाफ विधानसभा चुनाव लडेंगे.उधर एनडीए से अलग होकर चुनावी तैयारियों में जोर शोर से जुटी लोजपा ने दावा किया कि अभी और लोग बीजेपी छोड़कर लोजपा में शामिल होंगे.

महागठबंधन की सीटों का गणित

बीते दिनों बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद  महागठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया था.महागठबंधन की सभी पार्टियों ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को स्वीकृति दी है. राजद 144 सीटों, कांग्रेस पार्टी 70 सीटों पर जबकि लेफ्ट पार्टी के खाते में 29 सीटों पर ताल ठोंक रहीं हैं.




Post a Comment

0 Comments