रोहित की चोट पर गावस्कर बोलें, रोहित के फैंस को उनकी चोट के बारे में जानने का हक़, बोर्ड दे पूरी जानकारी


नई दिल्ली। आईपीएल के बाद इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  तीनों फॉर्मेट की सीरीज़ खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। इसके लिए टीम का एलान भीं कर दिया गया है. लेकिन इनमे एक बड़ा नाम गायब है. वो भी रोहित शर्मा का. बताया ये जा रहा है कि रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजुरी के चलते टीम से बाहर हुए हैं.  कहा ये भी जा रहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल के बचे हुए मैचों से भी बाहर हो सकते हैं. हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है.


ऑस्ट्रेलिया दौरे की जिस टीम का एलान हुआ है उसमे रोहित शर्मा का होना सबको चौंका देता है. अब इसपर पूर्व कप्तान व कमेंटटर सुनील गावस्कर ने टिपण्णी करते हुए कहा है कि रोहित के प्रशंसकों को ये जानने  का बिलकुल हक़ है कि रोहित शर्मा को टीम से बाहर  क्यों रखा गया है. बोर्ड को रोहित को बाहर रखने की वजह बताने के साथ उनकी इंजरी की जानकारी भी साझा करनी चाहिए थी.  गावस्कर के अलावा इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ नेहरा ने भी कहा कि यदि रोहित शर्मा तो उन्हें आईपीएल के बचे मैचों में नहीं खेलना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments