राज्यसभा इलेक्शन 2020 : बीजेपी ने 9 सीटों पर उतारे 8 प्रत्याशी, 3 पुराने चेहरों पर खेला दांव

 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश से रिक्त नौ राज्यसभा सीटों में  से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इन कैंडिडेट्स में यूपी से राज्यसभा के वर्तमान सदस्यों केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी,बीजेपी महासचिव अरुण सिंह और नीरज शेखर पर बीजेपी आलाकमान ने एक बार फिर से विश्वास जताते हुए राज्यसभा जाने का मौका दिया है. इनके अलावा बीजेपी ने दो महिलाओं पर भी दांव खेला है. 

गीता शाक्य और सीमा द्विवेदी बीजेपी की तरफ से राज्यसभा में महिलाओं का नेतृत्व करती हुई नज़र आ सकती हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी रह चुके ब्रजलाल को भी राज्यसभा का टिकट दिया है. ब्रजलाल उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इनके अलावा बीजेपी ने हरिद्वार सिंह  और बीएल वर्मा को भी मैदान में उतारा है. 

आगामी 9 नवम्बर को होना है चुनाव 

इलेक्शन कमीशन ने 9 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को कर दी थी. जबकि 20 अक्टूबर को मतदान से सम्बंधित अधिसूचना जारी की गई थी. आज  यानि की 27 अक्टूबर को नॉमिनेशन करने की अंतिम तिथि है. 28 अक्टूबर को नॉमिनेशंस फॉर्म्स की  होगी। 2 नवम्बर तक नाम वापसी का समय दिया गया है. 9 तारीख को सुबह 9 बजे से शाम के चार बजे तक वोट डाले जायेंगे। और देर शाम को ही नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments