लगातार हार के बाद किंग्स इलेवन पर मंडरा रहा है टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा, गेल को मौका न देने से टीम प्रबंधन आलोचकों के निशाने पर


दुबई. आईपीएल को शुरू हुए 20 दिनों से भी ज्यादा का समय निकल चूका है. 23 से अधिक मुकाबले खेले जा चुके हैं टूर्नामेंट में लेकिन अब तक क्रिस गेल के बल्ले की धमक नहीं सुनाई दी है.इसकी वजह भी है. क्योंकि उन्हें अब तक किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मौका ही नहीं दिया है. 

टी ट्वेंटी मैचों में कुल 326 सिक्स जड़ने वाले खिलाडी का मैदान में न उतरना बड़ी बात है. शायद किंग्स इलेवन पंजाब ने गेल को मौका न देकर बड़ी भूल कर दी है. शायद यही कारण रहा है कि पंजाब की टीम पूरे टूर्नामेंट में एक ही मुकाबला जीत सकी है. जबकि उसे लगातार 4  मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसलिए टीम प्रबंधन के फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही है.

पिछले मैच में पूरी उम्मीद थी कि क्रिस गेल को मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम के बैटिंग कोच ने कहा था कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जायेगा। लेकिन एक बार फिर उन्हें ड्राप आउट किया गया. जिसका जवाब देते हुए टीम के प्रमुख कोच कुंबले ने सफाई देते हुए कहा कि सनराइजर्स के खिलाफ उनका खेलना तय था लेकिन बीमार होने की वजह से वो इस मैच में नहीं खेल सके. अंतिम चार में बने रहने के लिए टीम को एकजुटता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।  इसके लिए पंजाब किंग्स इलेवन को टीम में अहम् बदलाव भी करने होंगे।

Post a Comment

0 Comments