चहल की बॉलिंग के हुए मुरीद हुए स्टोक्स, ट्विटर पर चहल के लिए की ये मांग

 

महीनों क्रिकेट से दूर रहने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर बेन स्टॉक्स ने हैदराबाद के खिलाफ खेलकर अपने आईपीएल दौरे की शुरुआत की. हालांकि वो गेंद और बल्ले दोनों से छाप छोड़ने में नाकाम रहें। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने ओपनिंग का मौका भी दिया पर स्टोक्स कुछ खास नहीं कर पाए. लेकिन बेन स्टोक्स ने बीते दिन आरसीबी और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी के स्पिनर यजुवेंद्र चहल से खासा प्रभावित दिखे। केकेआर और आरसीबी के बीच खेले गए 28 मैच में आरसीबी ने केकेआर को 82 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी. 

12 रन देकर झटका 1 विकेट 



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने वाली  आरसीबी ने एबी डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में दो विकेट पर 194 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा केकेआर के सामने लेकिन केकेआर की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 112 राण ही बना पाई. इस जीत के साथ आरसीबी अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुँच गई है. आर सीबी की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका क्रिस मौरिस और वाशिंगटन सुंदर  ने निभाई जिन्होंने 2-2  विकेट अपने नाम किये। हालाँकि चहल को भी एक विकेट मिला। लेकिन उन्होंने 4 ओवरों में महज 12 रन  दिए. चहल के इसी प्रदर्शन के मुरीद हो गए स्टोक्स ने उनके लिए ट्विटर पर लिखते हुए चहल के लिए  'मैन ऑफ द मैच' की मांग कर डाली। 


 




Post a Comment

0 Comments