COVID UPDATE : पिछले 24 घंटे में आए 61 हजार से अधिक मामले, 884 लोगों की मौत

 



स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 61 हज़ार  267 covid के नए मामले सामने आए हैं. देश में अब तक कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 66 लाख 85 हज़ार हो गई है. बीते 24 घंटी में 884 कोरोनावायरस से मरीजों की जानें जा चुकी हैं. इसी के साथ अब तक covid से हुई  मौतें 1 लाख  3 हज़ार 569 हो गई हैं. 

बीते 3 दिनों से रोज मरने वालों की संख्या कमी आईं है. इन तीन दिनों के दौरान 1 हजार से कम मौतें दर्ज की गई हैं. जबकि इसके पहले रोज होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 हजार से ऊपर होता था.

बीते दिन सोमवार को 75 हजार 675 लोग स्वस्थ हुए हैं. देश के अंदर अब तक कुल 56 लाख 62 हजार 491 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं. वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में अभी भी 9 लाख से अधिक कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज जारी है.

यूपी में पिछले दिन 63 गई जानें 

वहीं यूपी की बात करें तो  अब तक 4 लाख से अधिक लोग covid के संक्रमण से ग्रसित हो चुके है. इनमें से 3 लाख 66 हजार 321 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.

बीते दिन यूपी में 2971 नए मामले सामने आए. जबकि 4 हजार 269 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं. उत्तर प्रदेश में बीते दिन के आंकड़ों के अनुसार 63 लोगों की जानें गई है जबकि अब तक यूपी में  covid से  6 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं.




Post a Comment

0 Comments