बिहार इलेक्शन : महागठबंधन सीट बंटवारे में जानिए किसके हिस्से आईं कितनी सीटें

 



महागठबंधन की सभी पार्टियों ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को स्वीकृति दी है. राजद 144 सीटों, कांग्रेस पार्टी 70 सीटों पर जबकि लेफ्ट पार्टी के खाते में 29 सीटें आई हैं.



पटना. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आज महागठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है.महागठबंधन की सभी पार्टियों ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को स्वीकृति दी है. राजद 144 सीटों, कांग्रेस पार्टी 70 सीटों पर जबकि लेफ्ट पार्टी के खाते में 29 सीटें आई हैं.

हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि कौन सीट किसके खाते में गई है . कहा ये का रहा है कि अभी कुछ देर में होने वाली प्रेस वार्ता में साफ हो जाएगा कि कौन सी पार्टी कहां से मैदान में होगी.

तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन का मुकाबला नीतीश की एनडीए से होगा. बिहार में एनडीए नीतीश के नेतृत्व में सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लुरलस पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर ताल ठोक रही है.

गौरतलब है कि बिहार विधान सभा चुनाव में तीन चरणों में मतदान होगा. 28 अक्टूबर को पहले चरण ने वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होगा जबकि 7 नवंबर को तीसरे व अंतिम चरण की वोटिंग होगी. तीनों चरण समाप्त होने के दो दिनों बाद 10 नवम्बर को नतीजे आ जाएंगे.


Post a Comment

0 Comments